फोटो गैलरी

Hindi Newsलालबत्ती के लिए पांचों विधायक जुटे

लालबत्ती के लिए पांचों विधायक जुटे

प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम अभी भले तय नहीं हुआ है, लेकिन यहां के विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होने की कवायद में जुट गए हैं। सभी विधायक दिल्ली की परिक्रमा लगा रहे हैं। यहां से सुनील शर्मा और अतुल...

लालबत्ती के लिए पांचों विधायक जुटे
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 15 Mar 2017 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम अभी भले तय नहीं हुआ है, लेकिन यहां के विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होने की कवायद में जुट गए हैं। सभी विधायक दिल्ली की परिक्रमा लगा रहे हैं। यहां से सुनील शर्मा और अतुल गर्ग के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है। सुनील शर्मा प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटो से जीते हैं, इसलिए इनकी उम्मीद सबसे अधिक है।

प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई भाजपा गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएगी। इससे पहले मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए यहां के विधायकों ने कसरत शुरू कर दी है। शहर विधायक अतुल गर्ग भी मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। संघ और बड़े नेताओं से नजदीकी का इनको फायदा मिल सकता है।

साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा भी इस दौड़ में शामिल हैं। प्रदेश में सबसे बड़ी जीत के तोहफा के रूप में उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। वह ब्राह्मण बिरादरी से आते हैं, इस नाते भी उनकी संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा अजीत पाल त्यागी, डॉ. मंजू सिवाच, नंद किशोर गुर्जर पहली बार चुनाव लड़े और विधानसभा में पहुंच गए। इन लोगों को भी उम्मीद है कि उन्हें भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

-----------

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें