फोटो गैलरी

Hindi Newsसकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें कार्यकर्ता : विधायक

सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें कार्यकर्ता : विधायक

विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता नकारात्मक नहीं, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। पार्टी का पूरा आधार उन्हीं पर निर्भर है। टुडू सोमवार को मुसाबनी के पीडब्लूडी वनविश्रामागार में भाजपा...

सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें कार्यकर्ता : विधायक
,नई दिल्ली Tue, 16 May 2017 03:11 PM
ऐप पर पढ़ें

विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता नकारात्मक नहीं, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। पार्टी का पूरा आधार उन्हीं पर निर्भर है। टुडू सोमवार को मुसाबनी के पीडब्लूडी वनविश्रामागार में भाजपा प्रखंड कार्यकारिणी समिति की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां एक चायल बेचने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री के पद पर काबिज हो सकता है, जबिक कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। टुडू ने कहा कि कोई भी पार्टी की जीत और हार कार्यकर्ता के कारण ही होती है, ऐसे में कार्यकर्ता पार्टी संगठन को हमेशा मजबूती प्रदान करने की कोशिश करें। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सत्या तिवारी की अध्यक्षता ने की।

इस अवसर पर चंडीचरण साव ने कहा कि 21 मई को भाजपा कार्यकर्ता योग दिवस कार्यक्रम को हर हाल में सफल बनाने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता ही हैं, वह जितना मजबूत होंगे, पार्टी भी उतनी मजबूत होगी। बैठक को बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव, जिप सदस्य सुभाष सरदार, मंडल अध्यक्ष सत्या तिवारी, भीम बहादुर लामा, कैलाश मेहता ने भी संबोधित किया। मौके पर विरमान लामा, विक्रम मुर्मू, ऋषिदेव प्रसाद, शिबू भकत, मुकेश सिंह,राज नारायण दास समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें