फोटो गैलरी

Hindi News गैस सिलेंडर में लगी आग, तीन जख्मी

गैस सिलेंडर में लगी आग, तीन जख्मी

गुरूआ थाना क्षेत्र के पकरी गांव में गुरूवार की शाम अरविन्द चौधरी के घर में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक महिला समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये। गम्भीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए शेरघाटी...

 गैस सिलेंडर में लगी आग, तीन जख्मी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 02 Mar 2017 08:22 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरूआ थाना क्षेत्र के पकरी गांव में गुरूवार की शाम अरविन्द चौधरी के घर में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक महिला समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये। गम्भीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए शेरघाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष प्रदीप किशोर सिन्हा ने बताया कि अरविन्द चौधरी के घर में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर में आग लग गई जिससे उनकी पत्नी एवं एक पुत्र आग की चपेट में आ गये। पत्नी एवं पुत्र को बचाने गये अरविन्द भी आग की चपेट में आ गये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें