फोटो गैलरी

Hindi News20 किलोमीटर की रफ्तार से चली गर्म पछुआ

20 किलोमीटर की रफ्तार से चली गर्म पछुआ

गया में चैत में ही गर्मी कहर बरपा रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। नमी की मात्रा काफी कम गयी है। 41 के पार पारा और 30 फीसदी से नमी कम रहने के कारण दोपहर लू का असर है। रविवार को...

20 किलोमीटर की रफ्तार से चली गर्म पछुआ
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 02 Apr 2017 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

गया में चैत में ही गर्मी कहर बरपा रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। नमी की मात्रा काफी कम गयी है। 41 के पार पारा और 30 फीसदी से नमी कम रहने के कारण दोपहर लू का असर है। रविवार को 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक गर्म हवा चली।

दो दिनों से 41 डिग्री के पार है पारा, सूबे में सबसे ज्यादा

चार दिन पहले 30 मार्च गया में पहली बार सात सालों में सबसे ज्यादा अधिकतम पारा 41.6 डिग्री रहा। 31 मार्च को थोड़ा नर्म हुआ। पहली अप्रैल से एक बार फिर पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक यानी 41.6 पर पहुंच गया। 2 अप्रैल रविवार को भी अधिकतम पारा 41.6 व न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले साल 2 अप्रैल 2016 को अधिकतम 38.3 व न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रहा था। सूबे के प्रमुख नगरों में सबसे ज्यादा गर्मी गया में पड़ रही है। लगातार गया का अधिकतम तापमान सबसे अधिक रह रहा है। रविवार को भी गया सूबे में सबसे गर्म रहा। गया के बाद पटना का अधिकतम तापमान भागलपुर का 38.2 डिग्री रहा। पटना का 37.3 डिग्री रहा।

अभी गर्मी व लू से राहत नहीं

मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन-चार दिनों में मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं है। आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। सोमवार को भी 42 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

सता रही तीखी धूप व गर्म हवा

तीखी धूप और गर्मी का असर दोपहर शहर की सड़कों पर दिख रहा है। दोपहर गर्म पछुआ हवा चल रही है। इसके कारण लोगों घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बाजार पर भी मौसम के तल्ख तेवर का असर दिखने लगा है। दोपहर फुटपाथी दुकानदारों को बैठना दूभर हो गया है। सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय के कुछ देर बाद तक ही राहत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें