फोटो गैलरी

Hindi Newsसूबे में सबसे ठंडा रहा गया

सूबे में सबसे ठंडा रहा गया

लगातार दूसरे सबसे कम रहा न्यूनतम पारा 48 घंटे में पांच डिग्री कम होकर 8.3 डिग्री पर पहुंचा पारा गया। गया में धीरे-धीरे ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। सुबह में कोहरा और दिनभर कनकनी के कारण सर्दी सता रही...

सूबे में सबसे ठंडा रहा गया
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 29 Dec 2016 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

लगातार दूसरे सबसे कम रहा न्यूनतम पारा

48 घंटे में पांच डिग्री कम होकर 8.3 डिग्री पर पहुंचा पारा

गया।

गया में धीरे-धीरे ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। सुबह में कोहरा और दिनभर कनकनी के कारण सर्दी सता रही है। गुरुवार को सूबे में सबसे ठंडा गया जिला रहा। पिछले दो दिनों से सबसे कम तापमान गया का रहा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गया के बाद पटना का तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हो सकता है। शुक्रवार को 9 और शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। पूर्वानुमान के अनुसार सुबह में कोहरे का असर रहेगा। देर से धूप निकलेगी। लेकिन नमी अधिक रहने के कारण दिनभर कनकनी सताएगी।

इस माह पहली बार सामान्य से कम हुआ न्यूनतम तापमान

दिसम्बर खत्म के एक दिन पहले न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आया। गुरुवार को इस माह में पहला मौका रहा जब न्यूनतम तापमान सामान्य से कम 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान लुढ़का है। 48 घंटे में पांच डिग्री कम हुआ है पारा। 27 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री रहा तो 29 दिसम्बर को 8.3 डिग्री हो गया।

साफ हुआ मौसम तो और गिरा न्यूनतम पारा

दो दिन पहले मंगलवार को गया दिनभर कोहरे की चपेट में रहा। कोहरा व नमी बढ़ जाने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम और न्यूनतम चार डिग्री अधिक हो गया। अब नमी के साथ-साथ कोहरे का सुबह तक ही रहने से अधिकतम तापमान चढ़ा और न्यूनतम घट गया। घने कोहरे के बीच मंगलवार को अधिकतम 19.0 डिग्री रहा तो मौसम साफ होने के बाद गुरुवार को 22.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि गुरुवार की सुबह में 95 और शाम में 78 फीसदी नमी रहने के कारण कनकनी का असर है। धूप से थोड़ी राहत है लेकिन छांव में ठंड का असर ज्यादा है।

29 दिसम्बर को चार प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

गया 8.3

पटना 10.7

भागलपुर 11.8

पूर्णिया 11.4

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें