फोटो गैलरी

Hindi Newsरमकंडा में वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

रमकंडा में वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

रमकंडा (गढ़वा) प्रखंड मुख्यालय के सभागार में वार्ड सदस्यों के लिए प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पार्षद गायत्री गुप्ता ने दीप जलाकर किया। मौके पर जिला...

रमकंडा में वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Feb 2017 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

रमकंडा (गढ़वा) प्रखंड मुख्यालय के सभागार में वार्ड सदस्यों के लिए प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पार्षद गायत्री गुप्ता ने दीप जलाकर किया। मौके पर जिला पार्षद ने कहा कि हम अपने दायित्व और अधिकारों के बारे में जानकारी हासिल कर ही पंचायत के विकास को आगे बढ़ा सकते हैं। बगैर समुचित जानकारी का हम बेहतर काम नहीं कर सकते। यह प्रशिक्षण कारगर साबित होगा।

उन्होंने वार्ड सदस्यों ने प्रशिक्षण के बाद उन्हें मिली जानकारी के अनुरूप पंचायतों के विकास के लिए काम करें। प्रशिक्षण के दौरान वार्ड पार्षदों को उनके मूल कार्य, दायित्व, अधिकार, मनरेगा एक्ट के अलावा पंचायती राज एक्ट में दिए गए प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर रूपम तिवारी प्रशिक्षण दे रहे हैं। मौके पर आशीष गुप्ता, दुर्गेश, अनूप, मुस्ताक अंसारी, मुनिल पासवान, रामाकांत राम, गणेश साह, धर्मन भुइयां, पिंकी देवी सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें