फोटो गैलरी

Hindi Newsगढ़वा के वैदिक आचार्य कुलम में दी जाएगी वैदिक और आधुनिक शिक्षा

गढ़वा के वैदिक आचार्य कुलम में दी जाएगी वैदिक और आधुनिक शिक्षा

गढ़वा जिला मुख्यालय के वैदिक आचार्य कुलम स्कूम में बच्चों को वैदिक और आधुनिक शिक्षा दी जाएगी। इसी सत्र से स्कूल में नामांकन के साथ बच्चों की पढ़ाई शुरू की जाएगी। यह जानकारी वैदिक आचार्य कुलम स्कूल के...

गढ़वा के वैदिक आचार्य कुलम में दी जाएगी वैदिक और आधुनिक शिक्षा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 16 Apr 2017 12:33 AM
ऐप पर पढ़ें

गढ़वा जिला मुख्यालय के वैदिक आचार्य कुलम स्कूम में बच्चों को वैदिक और आधुनिक शिक्षा दी जाएगी। इसी सत्र से स्कूल में नामांकन के साथ बच्चों की पढ़ाई शुरू की जाएगी। यह जानकारी वैदिक आचार्य कुलम स्कूल के संचालक योग शिक्षक अरुण कुमार मिश्रा उर्फ फलाहारी बाबा ने दी।

उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों को वेदों की शिक्षा, योग शिक्षा, नैतिक शिक्षा के साथ कंप्यूटर की शिक्षा भी दी जाएगी। स्कूल में चालू सत्र में महज 30 बच्चों का नामांकन लिया जाएगा। बच्चों की स्कूल शिक्षा बिल्कुल आवासीय होगा। सुबह से शाम तक बिल्कुल अनुशासित तरीके से विभिन्न खंडों में शिक्षा दी जाएगी। उनका प्रयास है कि बच्चे आधुनिक शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा प्राप्त कर संस्कारी बनें और विभिन्न क्षेत्रों में आगे आकर देश की सेवा करें। जिलेभर में ऐसे स्कूलों की कमी है। उन्होंने बताया कि स्कूल में नामांकन पांचवीं क्लास से ली जा रही है। वेद, उपनिषद, योग, आयुर्वेद की शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा व्यवस्था से समन्वय स्थापित कर स्कूल में नामांकित बच्चों को शिक्षा दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें