फोटो गैलरी

Hindi Newsरंका में चचेरे भाइयों ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, दो पर केस दर्ज

रंका में चचेरे भाइयों ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, दो पर केस दर्ज

रंका थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने थाना में दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। थाना में कृष्णा सिंह और बुद्धदेव सिंह के खिलाफ केस...

रंका में चचेरे भाइयों ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, दो पर केस दर्ज
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 10 May 2017 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

रंका थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने थाना में दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। थाना में कृष्णा सिंह और बुद्धदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम पीड़िता घर के पास मवेशी बांध रही थी। उसी दौरान उक्त आरोपी आए और उसे पकड़कर वहां से एक किलोमीटर दूर लामी पहाड़ इलाके में ले गए। उक्त आरोपियों ने उसे शनिवार शाम तक रखा और छोड़ दिया। रविवार को उसने अपनी मां का जानकारी दी। दोनों आरोपी लड़की के चचेरे भाई हैं। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को अस्पताल भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें