फोटो गैलरी

Hindi Newsबांदा में सगी बहनें छत से गिरीं, एक की मौत

बांदा में सगी बहनें छत से गिरीं, एक की मौत

बांदा में बारात देख रही दो सगी बहनें छत से नीचे जा गिरी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। घरवाले दोनों को उठाकर जिला अस्पताल ला रहे थे। जिसमें रास्ते में एक बहन ने दम तोड़ दिया। घरवाले शव लेकर...

बांदा में सगी बहनें छत से गिरीं, एक की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 22 Nov 2016 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बांदा में बारात देख रही दो सगी बहनें छत से नीचे जा गिरी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। घरवाले दोनों को उठाकर जिला अस्पताल ला रहे थे। जिसमें रास्ते में एक बहन ने दम तोड़ दिया। घरवाले शव लेकर वापस घर चले गए।

गिरवां थाना क्षेत्र के तरखरी गांव निवासी उर्मिला (6)पुत्री पप्पू अपनी बड़ी बहन सुशीला (8)के साथ सोमवार की रात छत में चढ़कर बारात देख रही थी। छत में चहारदीवारी नहीं थी। अंधेरा होने के कारण दोनों बहने छत से नीचे गिर गई। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में उर्मिला ने दम तोड़ दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें