फोटो गैलरी

Hindi Newsshilpa shetty is trending on twitter after she said animal farm should also be included in school sy

ट्विटर पर शिल्पा का बना मजाक, Animal Farm को बताया बच्चों की किताब

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को महान अंग्रेजी लेखक जॉर्ज ऑरवेल की किताब 'एनीमल फार्म' के बारे में गलत जानकारी देने पर टि्वटर पर आलोचनों का सामना करना पड़ा है। इस किताब में सोवियत संघ के स्टालिनवादी...

ट्विटर पर शिल्पा का बना मजाक, Animal Farm को बताया बच्चों की किताब
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 28 Nov 2016 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को महान अंग्रेजी लेखक जॉर्ज ऑरवेल की किताब 'एनीमल फार्म' के बारे में गलत जानकारी देने पर टि्वटर पर आलोचनों का सामना करना पड़ा है। इस किताब में सोवियत संघ के स्टालिनवादी युग पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की गई है। 

इस क्लासिक किताब को शिल्पा ने बच्चों की किताब बताते हुए इसे बच्चों के टेक्स बुक में शामिल करने की बात कह डाली। जिसके बाद से ही उनकी आलोचना होना शुरू हो गई है। 

दरअसल, काउंसिल ऑफ स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन ने 2017-2018 सत्र के अपने पाठ्यक्रम में जूनियर और मिडिल स्कूल के छात्रों के लिए अंग्रेजी साहित्य में हैरी पॉटर सीरीज को शामिल करने का फैसला किया है। इसके बारे पूछे जाने पर शिल्पा ने कहा, 'हैरी पॉटर को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाना बड़ा कदम है। इससे बच्चों में कल्पनाशीलता और रचनात्मकता पैदा होगी। इसके बाद उन्होंने कहा कि एनीमल फार्म को भी शामिल किया जाना चाहिए। इससे छोटे बच्चों को जानवरों से प्रेम करने और देखभाल करने की सीख मिलेगी।' शिल्पा के इस बयान के बाद से ही ट्विटर पर इसका मजाक उड़ाया जाने लगा है।

'एनीमल फार्म' एक क्लासिक किताब है। इसमें राजनीतिक व्यवस्था पर व्यंग किया गया है। व्यंगातमक रूप में राजनीति के नकरात्मक पहलूओं पर बात की गई है। 

दिलचस्प बात तो यह है कि इस किताब का पूरा नाम 'एनिमल फॉर्म - ए फेयरी स्टोरी' होने के कारण इसे कई प्रकाशकों ने इसलिए प्रकाशित करने से मना कर दिया था कि उन्हें लगा था कि यह किताब बच्चों की है। 

शिल्पा के इस ट्वीट के बाद #ShilpaShettyReviews टि्वटर पर ट्रेंड करने लगा। लोगों ने अन्य किताबों के बारे में तरह-तरह के लतीफे लिखना शुरू कर दिया। एक व्यक्ति ने लिखा, बच्चों को 'वुल्फ ऑफ वाल स्ट्रीट' देखना चाहिए। यह उस भेड़िये के बारे में है जिसने कड़ी मेहनत की और शेयर ब्रोकर बन गया। एक अन्य ने लिखा, 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' एक शानदार कलरिंग बुक है। बच्चे इसे पसंद करेंगे। यहां देखे ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे कुछ कमेंट्स। 

 

'नाम शबाना' का पहला लुक जारी, अक्षय ने तापसी को बताया दमदार 

क्या BIG B की तरह King Khan सेकेंड इनिंग खेल पाएंगे?​

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें