फोटो गैलरी

Hindi Newsthese sequal movies will release in in 2016

2016: बॉलीवुड में इन सीक्वल फिल्मों की रहेगी धूम

बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल फिल्में बनाए जाने का चलन जोरों पर है। 2016 में भी कई सीक्वल फिल्में प्रदर्शित हो सकती है। आगामी 22 जनवरी को एकता कपूर निर्मित फिल्म 'क्या कूल है हम' के तीसरे संस्करण 'क्या...

2016: बॉलीवुड में इन सीक्वल फिल्मों की रहेगी धूम
एजेंसीSat, 09 Jan 2016 12:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल फिल्में बनाए जाने का चलन जोरों पर है। 2016 में भी कई सीक्वल फिल्में प्रदर्शित हो सकती है। आगामी 22 जनवरी को एकता कपूर निर्मित फिल्म 'क्या कूल है हम' के तीसरे संस्करण 'क्या कूल है हम 3' से दर्शकों का दीदार होगा। उमेश घाटगे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी और मंदना करीमी ने अभिनय किया है।

'क्या कूल है हम 3' का पहला संस्करण 'क्या कूल हैं हम' वर्ष 2००5 में जबकि दूसरा संस्करण 'क्या सुपरकूल हैं हम' वर्ष 2०12 में प्रदर्शित हुई थी। 'क्या कूल है हम' के पहले दो संस्करण में तुषार कपूर के साथ रितेश देशमुख ने अभिनय किया थे लेकिन तीसरे संस्करण में तुषार और आफताब की जोड़ी है।
        
5 फरवरी को सनी देओल निर्मित-निर्देशत फिल्म 'घायल वंस अगेन' रुपहले पर्दे पर नजर आएगी। 'घायल वंस अगेन' सनी देओल की महात्वाकांक्षी परियोजना है जिसे वह काफी समय से बनाना चाहते थे। यह फिल्म उनकी ही वर्ष 199० में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म घायल की सीक्वल है। 'घायल वंस अगेन' में सनी देओल और सोहा अली खान की अहम भूमिकाएं है।
        
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म 'जय गंगाजल' ०4 मार्च को प्रदर्शित हो सकती है। 'जय गंगाजल' में प्रियंका चोपड़ा ने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है। फिल्म में प्रकाश झा भी पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म गंगाजल की सीक्वल है। गंगाजल में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
       
हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आपका सुरूर' का सीक्वल 'तेरा सुरूर' 11 मार्च को प्रदर्शित हो सकती है। 'तेरा सुरूर' में हिमेश रेशमिया के अलावा फराह करीमी और नसीरउद्दीन साह काम कर रहे हैं। 'आपका सुरूर' वर्ष 2007 में प्रदर्शित हुई थी।

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'मस्ती' का तीसरा संस्करण 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' 25 मार्च को प्रदर्शित हो सकती है। फिल्म में विवेक ओबेराय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। साजिद-फरहाद के निर्देशन में बनी फिल्म 'हाउसफुल 3' इस वर्ष 3 जून को प्रदर्शित हो सकती है।

यह फिल्म 'हाउसफुल' का तीसरा संस्करण है। 'हाउसफुल 3' में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नाडीस, नरगिस फाखरी और लिसा हेडेन की अहम भूमिकाएं हैं। इन सबके साथ ही 'फोर्स 2', 'रॉकऑन 2', 'आंखे 2' जैसी सीक्वल फिल्में भी इस वर्ष प्रदर्शित हो सकती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें