फोटो गैलरी

Hindi Newsपहचान के लिए की कड़ी मेहनत और अब खुश हूं अर्जुन

पहचान के लिए की कड़ी मेहनत और अब खुश हूं : अर्जुन

अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि सुर्खियों में बने रहने का वे भरपूर आनंद लेते हैं क्योंकि एक अभिनेता के तौर पर पहचान बनाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।     निर्माता-निर्देशक...

पहचान के लिए की कड़ी मेहनत और अब खुश हूं : अर्जुन
एजेंसीThu, 02 Jul 2015 09:29 AM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि सुर्खियों में बने रहने का वे भरपूर आनंद लेते हैं क्योंकि एक अभिनेता के तौर पर पहचान बनाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।
   
निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और उनकी पूर्व पत्नी मोना की संतान तीस वर्षीय अर्जुन का कहना है कि एक सेलिब्रिटी के तौर पर मिलने वाले महत्व का वह पूर्णतया आनंद लेते हैं।
   
अर्जुन ने बताया कि इसे पाने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है और अगर मैं इससे ही डर गया तो इस मेहनत का मतलब ही क्या रहा जो लोग कहते हैं कि वे प्रसिद्धि पसंद नहीं करते वे सभी झूठ बोलते हैं। हमारी फिल्मी दुनिया में हम लोगों का प्यार पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और फिर अगर आप यह कहना शुरू कर दें कि आपको यह पसंद नहीं तो यह बात समझ से परे है।
   
उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि इस प्रसिद्धि को कैसे संभालना होता है। कुछ लोग ऐसा नहीं कर पाते इसलिए हो सकता है कि वे इसका आनंद नहीं ले पाते हों। वह जल्द ही निर्देशक आर.बाल्की की एक फिल्म में अभिनेत्री करीना कपूर के साथ काम शुरू करने वाले हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें