उलझन में रितिक, नहीं दे पाए बच्चों को शाहरुख का परिचय
बॉलीवुड के हार्टथ्रॉब रितिक रोशन अपने विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इसी वजह से चाहे फिल्म इंडस्ट्री हो या उनके फैन्स हर जगह उन्हें सराहा जाता है। आजकल रितिक ट्विटर पर काफी एक्टिव भी हैं और यही...
बॉलीवुड के हार्टथ्रॉब रितिक रोशन अपने विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इसी वजह से चाहे फिल्म इंडस्ट्री हो या उनके फैन्स हर जगह उन्हें सराहा जाता है। आजकल रितिक ट्विटर पर काफी एक्टिव भी हैं और यही वजह है कि आजकल वो खबरों में ज्यादा रहते हैं।
रितिक के नए ट्वीट में उन्होंने अपनी समस्या शेयर की। कहा कि वह इन दिनों असमंजस में हैं। वो इस सोच में डूबे हुए हैं कि उन्हें अपने बच्चों रेहान और रिदान को शाहरुख से कैसे मिलाना चाहिए? उनका कहना है कि वे समझ नहीं पा रहे थे कि वो शाहरुख का नाम किस तरह लें। क्योंकि उनके पास इसका जवाब नहीं है इसलिए उन्होंने ट्वीट कर अपने फैन्स से मदद मांगी है। photo1
रितिक ने ट्वीट में लिखा कि, उलझन में हूं! नहीं जानता कि अपने बच्चों से शाहरुख का परिचय कैसे कराऊं। उनका पहला नाम लूं या बच्चों को बताऊं कि यह अंकल हैं?
क्या आपके पास इसका जवाब है?