फोटो गैलरी

Hindi Newsअब डॉक्टर का किरदार निभाएंगी करीना कपूर

अब डॉक्टर का किरदार निभाएंगी करीना कपूर

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री करीना कपूर फिल्म 'उड़ता पंजाब' में डॉक्टर का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।          करीना कपूर इन दिनों अभिषेक चौबे के...

अब डॉक्टर का किरदार निभाएंगी करीना कपूर
एजेंसीSat, 13 Jun 2015 10:33 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री करीना कपूर फिल्म 'उड़ता पंजाब' में डॉक्टर का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।
        
करीना कपूर इन दिनों अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'उड़ता पंजाब' में काम कर रही हैं। चर्चा है कि फिल्म में करीना कपूर डॉक्टर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में करीना ड्रग एडिक्ट्स का इलाज करती नजर आएंगी। करीना ने इससे पहले '3 इडियट्स' में डॉक्टर किरदार निभाया था जिसे काफी पसंद किया गया था। कहा जा रहा है कि फिल्म में आलिया भट्ट एक बिहारी प्रवासी की भूमिका में है जो एक ड्रग एडिक्ट है।
       
गौरतलब है कि 'उड़ता पंजाब' पंजाब में फैले ड्रग माफिया के माहौल पर बेस्ड है। फिल्म में करीना कपूर और आलिया भट्ट के साथ शाहिद कपूर की भी अहम भूमिका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें