फोटो गैलरी

Hindi Newssonakshis noor to release next year in april

सोनाक्षी की 'नूर' अगले साल अप्रैल में होगी रिलीज

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत 'नूर' फिल्म अगले साल सात अप्रैल को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में सोनाक्षी एक पत्रकार की भूमिका में हैं।      नूर एक क्राइम...

सोनाक्षी की 'नूर' अगले साल अप्रैल में होगी रिलीज
एजेंसीSat, 06 Aug 2016 04:08 PM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत 'नूर' फिल्म अगले साल सात अप्रैल को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में सोनाक्षी एक पत्रकार की भूमिका में हैं।
    
नूर एक क्राइम थ्रिलर है जो सबा इम्तियाज द्वारा लिखे गये उपन्यास कराची, यूआर किलिंग मी पर आधारित है।
    
सोनाक्षी ने ट्वीट कर बताया है कि नूर के प्रदर्शित होने की तारीख निर्धारित हो गयी है और यह सात अप्रैल 2017 को प्रदर्शित होगी।

    
इस फिल्म का निर्देशन सुनहिल सिप्पी ने किया है। फिल्म की कहानी करीब 20 वर्षीय एक रिपोर्टर आएशा खान के इर्द-गिर्द घूमती है जो कराची में रहती है।
    
नूर में पूरब कोहली भी नजर आएंगे तो अक्षय कुमार के अभिनय से सजी एयरलिफ्ट में नजर आ चुके हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें