आलिया के साथ आशिकी करते नजर आएंगे सिद्धार्थ
बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द एक फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। दोनों एक्टर ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। मीडिया में आई खबरों के...
बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द एक फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। दोनों एक्टर ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक आलिया और सिद्धार्थ 'आशिकी 3' में नजर आ सकते हैं।
हालांकि अभी तक दोनों ने फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन सिद्धार्थ ने इस बात की पुष्टि की है कि वो आलिया के साथ 'आशिकी 3' में काम करेंगे। सिद्धार्थ इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सिद्धार्थ का कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म की कहानी को पसंद करेंगे।
महेश भट्ट और मुकेश भट्ट जल्द ही 'आशिकी 3' बनाने जा रहे हैं, जिसमें आलिया और सिद्धार्थ लीड रोल में नजर आएंगे। खबर ये भी है कि फिल्म में सिद्धार्थ एक गाना भी गाने वाले हैं। इससे पहले 'आशिकी 3' के लिए रितिक रोशन और सोनम कपूर के नामों की चर्चा थी, लेकिन किसी वजह से दोनों इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए।
बताते चलें कि इससे पहले आलिया और सिद्धार्थ 'कपूर एंड संस' में भी साथ नजर आ चुके हैं।