फोटो गैलरी

Hindi Newssalman khan breaking down at rajjat barjatya funeral this shows bond with sooraj barjatya

PHOTOS: सूरज के भाई रजत की प्रार्थना सभा में रोए सलमान

फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या के चचेरे भाई रजत बड़जात्या का शुक्रवार को निधन हो गया। वह राजश्री मीडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ थे। रविवार को मुंबई में उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन...

PHOTOS: सूरज के भाई रजत की प्रार्थना सभा में रोए सलमान
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 01 Aug 2016 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या के चचेरे भाई रजत बड़जात्या का शुक्रवार को निधन हो गया। वह राजश्री मीडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ थे। रविवार को मुंबई में उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यहां पर सलमान खान फफक-फफक कर रो पड़े।

इससे पहले भी सलमान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था। सलमान ने शुक्रवार रात ट्विटर पर रजत संग अपनी पुरानी तस्वीर साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा था, 'भाई रजत बड़जात्या की आत्मा को शांति मिले।'

रजत बड़जात्या ने शुक्रवार शाम छह बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांस ली थी। वह पिछले 10-12 दिनों से अस्पताल में थे।

सलमान ने रजत बड़जात्या के साथ 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्मों में काम किया। कथित तौर पर रजत कैंसर से पीड़ित थे और वर्ली में शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें