फोटो गैलरी

Hindi Newsrajkummar rao plays 324 years old man role in film raabta

पहचानो तो जाने: 32 के एक्टर ने निभाया 'राब्ता' में 324 साल का किरदार

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म 'राब्ता' में इन दोनों स्टार्स की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म सदियों पुरानी प्रेम कहानी है।

लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Apr 2017 04:40 PM

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म 'राब्ता' में इन दोनों स्टार्स की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म सदियों पुरानी प्रेम कहानी है।

इस फिल्म में सुशांत और कृति जहां आज के कपल के रूप में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दोनों कई सदी पुराने लुक में भी नजर आएंगे।

लेकिन, इन सबके बीच फिल्म में 324 साल का एक कैरेक्टर सबका ध्यान खींच रहा है। इस 324 साल के कैरेक्टर का लुक काफी दमदार है। इस कैरेक्टर का किरदार निभाने वाले स्टार का नाम जानकर आप हैरान हो जाएंगे। क्योंकि इनका मेकअप इतना जबरदस्त किया गया है कि आप इन्हें कितनी भी कोशिश करें लेकिन पहचान नहीं पाएंगे और आपको ये सुनकर और भी आश्चर्य होगा कि इस किरदार को 32 साल के एक बॉलीवुड स्टार ने निभाया है। 

TRAILER OUT: सदियों पहले अधूरी रह गई प्रेम कहानी है 'राब्ता'

आप इस एक्टर को आप अच्छे से जानते हैं, तो जरा सोचिए कि आखिर कौन है ये एक्टर। चलिए हम ही बताते हैं कौन है ये स्टार। जानने के लिए देखें अगली स्लाइड  

OMG! श्रद्धा के साथ सुनसान आईलैंड पर जाना चाहते हैं भुवी, लेकिन...

पहचानो तो जाने: 32 के एक्टर ने निभाया 'राब्ता' में 324 साल का किरदार1 / 2

पहचानो तो जाने: 32 के एक्टर ने निभाया 'राब्ता' में 324 साल का किरदार

दरअसल, ये स्टार और कोई नहीं बल्कि राजकुमार राव है। वही राजकुमार राव जिन्होंने फिल्म क्वीन, ट्रैप, शाहिद जैसी फिल्मों से हमारा दिल जीत लिया था। 

राजकुमार का इस फिल्म में गेस्ट अपियरेंस है। उन्होंने ट्विटर पर अपना लुक शेयर करते हुए लिखा है, 'और यहां रहा राब्ता फिल्म से मेरा गेस्ट अपियरेंस'।

अजान का सम्मान: PM मोदी और सलमान ने सुनकर रोक दिए थे प्रोग्राम,VIDEOS

फिल्‍म के निर्देशक दिनेश विजान ने राजकुमार के बारे में बात करते हुए कहा, 'राजकुमार काफी विनम्र हैं कि उन्‍होंने इस रोल को किया।' उन्‍होंने बताया कि 32 साल के राजकुमार को 324 साल का व्‍यक्ति बनाना काफी मुश्किल भरा काम था। उनका मेकअप करना और किरदार के लिए उन्‍हें तैयार करना काफी थका देने वाली प्रक्रिया थी, लेकिन फिर भी राजकुमार इसके लिए घंटों बैठते थे।'

सोनू कॉन्ट्रोवर्सी:पड़ोसी श्रद्धा को मुश्किल से ही सुनाई देती है अजान
पहचानो तो जाने: 32 के एक्टर ने निभाया 'राब्ता' में 324 साल का किरदार2 / 2

पहचानो तो जाने: 32 के एक्टर ने निभाया 'राब्ता' में 324 साल का किरदार