फोटो गैलरी

Hindi Newsrajesh khanna s iconic bungalow aashirwad being demolished

गिराया जा रहा है सुपरस्टार राजेश खन्ना का बंगला

बॉलीवुड में अपने समय के सुपरस्टार राजेश खन्ना के बहुचर्चित बंगले आशीर्वाद को उसके नए मालिक द्वारा गिराया जा रहा है।       यह बंगला उपनगरीय बांद्रा के कार्टर रोड पर है और पिछले...

गिराया जा रहा है सुपरस्टार राजेश खन्ना का बंगला
एजेंसीSun, 28 Feb 2016 09:43 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड में अपने समय के सुपरस्टार राजेश खन्ना के बहुचर्चित बंगले आशीर्वाद को उसके नए मालिक द्वारा गिराया जा रहा है।
     
यह बंगला उपनगरीय बांद्रा के कार्टर रोड पर है और पिछले दो हफ्तों से बंगले को गिराने का काम चल रहा है। राजेश खन्ना का वर्ष 2012 में निधन हो जाने के बाद उनके परिवार ने यह बंगला ऑलकागारे लाजिस्टिक्स के संस्थापक और अध्यक्ष शशि किरण शेट्टी को कथित रूप से 90 करोड़ रूपए में बेच दिया था।
     
सूत्रों ने कहा कि शेट्टी ने वहां चार मंजिला निवास बनाने का फैसला किया है जहां वह अपने परिवार के साथ रहेंगे।  राजेश खन्ना ने यह बंगला 1960 के दशक में एक अन्य लोकप्रिय अभिनेता राजेंद्र कुमार से खरीदा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें