फोटो गैलरी

Hindi Newspriyanka chopra to present award at oscars 2016

इंटरनेशनल फेम पा चुकी प्रियंका अब ऑस्कर अवॉर्ड्स में बिखेरेंगी जलवे

इंटरनेशनल फेम पा चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स में प्रेजेंटेटर बनेंगी। ऑस्कर अकादमी ने ट्विटर पर विजेताओं को अवार्ड देने वाली हस्तियों की लिस्ट जारी की है जिसमें...

इंटरनेशनल फेम पा चुकी प्रियंका अब ऑस्कर अवॉर्ड्स में बिखेरेंगी जलवे
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 02 Feb 2016 12:01 PM
ऐप पर पढ़ें

इंटरनेशनल फेम पा चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स में प्रेजेंटेटर बनेंगी। ऑस्कर अकादमी ने ट्विटर पर विजेताओं को अवार्ड देने वाली हस्तियों की लिस्ट जारी की है जिसमें प्रियंका का नाम भी शामिल है।

28 फरवरी की शाम को ऑस्कर्स अवार्ड दिए जाएंगे और इस समारोह के होस्ट कॉमेडियन क्रिस रॉक होंगे। भारत में इसका प्रसारण 29 फरवरी की सुबह होगा।

बता दें कि यह 88वां ऑस्कर्स है जिसमें जुलियान मूर और रीज विथरस्पून जैसे हस्तियों के साथ प्रियंका का नाम भी है। इस खबर को प्रियंका ने ट्विटर पर शेयर किया है और वह बेहद खुश हैं।

प्रियंका को तमाम सितारे इसके लिए बधाई दे रहे हैं।

 

प्रियंका अमेरिकी टीवी शो 'क्वॉन्टिको' से छाई हुई हैं। इस शो के लिए उन्हें अमेरिका का 'पीपल्स चॉइस अवार्ड' भी दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें