फोटो गैलरी

Hindi Newsin Mohenjo Daro Hrithik Roshan to fight 20footlong crocodile

'मोहनजोदड़ो' में 20 फुट लंबे मगरमच्छ से लड़ेंगे रितिक

बॉलीवुड एक्टर रितिक रौशन आजकल आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मोहनजोदड़ो के एक सीन में रितिक 20 फुट लंबे मगरमच्छ से लड़ते नजर आ सकते...

'मोहनजोदड़ो' में 20 फुट लंबे मगरमच्छ से लड़ेंगे रितिक
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 21 Sep 2015 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्टर रितिक रौशन आजकल आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मोहनजोदड़ो के एक सीन में रितिक 20 फुट लंबे मगरमच्छ से लड़ते नजर आ सकते हैं।

खबर के मुताबिक रितिक का टाइगर के साथ भी एक फाइट सीन है। रितिक के ट्रेनर सत्याजीत चौरसिया ने बताया कि इन सभी फाइट सीन्स के लिए रितिक कड़ी महनत कर रहे हैं और साथ ही बॉडी को मेनटेन करने के लिए ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। इससे पहले रितिक 'जोधा-अकबर' में हाथी से लड़ते दिखे थे।

खबरों की माने तो 'मोहनजोदड़ो' से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही अभिनेत्री पूजा हेगड़े और रितिक का दो मिनट का लव मेकिंग सीन भी होगा। यह सीन एक गुफा में शूट किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें