HBD ट्रेजिडी किंग: 12 भाई-बहन, 22 साल छोटी वाइफ, 50 साल सिनेमा पर राज
'ट्रेजिडी किंग' दिलीप कुमार का 94वां जन्मदिन बॉलीवुड के 'ट्रेजिडी किंग' दिलीप कुमार का आज 11 दिसंबर को 94वां जन्मदिन है। बेहतरीन एक्टर्स में शुमार दिलीप कुमार ने हिंदी सिनेमा
'ट्रेजिडी किंग' दिलीप कुमार का 94वां जन्मदिन
बॉलीवुड के 'ट्रेजिडी किंग' दिलीप कुमार का आज 11 दिसंबर को 94वां जन्मदिन है। बेहतरीन एक्टर्स में शुमार दिलीप कुमार ने हिंदी सिनेमा में पांच दशकों तक दर्शकों के दिल पर राज किया। दिलीप साहब इस बार अपना जन्मदिन धूमधाम से नहीं मनाएंगे। उनके जन्मदिन नहीं मनाने की वजह उनकी सेहत नहीं सायरा बानो के भाई का निधन है। सायरा बानो के भाई के निधन के कारण वो अपना जन्मदिन सिर्फ अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ सादगी से मनाएंगे।
उन पर फिल्माया गया 'गंगा जमुना' का गाना 'नैना जब लड़िहें तो भैया मन मा कसक होयबे करी' को भला कौन भूल सकता है।
जन्मदिन के मौके पर एक नजर दिलीप साहब की दिलचस्प बातों पर-
HBD ट्रेजिडी किंग: 12 भाई-बहन, 22 साल छोटी वाइफ, 50 साल सिनेमा पर राज
हिंदी सिनेमा से कैसे जुड़े
-दिलीप कुमार का असली नाम मुहम्मद यूसुफ खान है। उनका जन्म पेशावर (अब पाकिस्तान में) में 11 दिसंबर, 1922 को हुआ था।
-दिलीप के 12 भाई-बहन हैं, उनके पिता फल बेचा करते थे व मकान का कुछ हिस्सा किराए पर देकर गुजर-बसर करते थे, दिलीप ने नासिक के पास एक स्कूल में पढ़ाई की।
हिंदी सिनेमा से कैसे जुड़े
1930 में दिलीप साहब का परिवार मुंबई आकर बस गया। 1940 में पिता से मतभेद के कारण वह पुणे आ गए। यहां उनकी मुलाकात एक कैंटीन के मालिक ताज मोहम्मद से हुई, जिनकी मदद से उन्होंने आर्मी क्लब में सैंडविच स्टॉल लगाया। कैंटीन कांट्रैक्ट से 5000 की बचत के बाद, वह मुंबई वापस लौट आए और इसके बाद उन्होंने पिता को मदद पहुंचने के लिए काम तलाशना शुरू किया। 1943 में चर्चगेट में इनकी मुलाकात डॉ. मसानी से हुई, जिन्होंने उन्हें बॉम्बे टॉकीज में काम करने की पेशकश की, इसके बाद उनकी मुलाकात बॉम्बे टॉकीज की मालकिन देविका रानी से हुई।
HBD ट्रेजिडी किंग: 12 भाई-बहन, 22 साल छोटी वाइफ, 50 साल सिनेमा पर राज
दिलीप साहब की पहली फिल्म
उनकी पहली फिल्म 'ज्वार भाटा' थी, जो 1944 में आई। 1949 में फिल्म 'अंदाज' की सफलता ने उन्हें लोकप्रिय बनाया। इस फिल्म में उन्होंने राज कपूर के साथ काम किया।
'दीदार' और 'देवदास' जैसी फिल्मों ने बनाया ट्रेजिडी किंग
'दीदार' (1951) और 'देवदास' (1955) जैसी फिल्मों में दुखद भूमिकाओं के मशहूर होने की वजह से उन्हें ट्रेजिडी किंग कहा गया। 1960 में उन्होंने फिल्म 'मुगल-ए-आजम' में मुगल राजकुमार जहांगीर की भूमिका निभाई। यह फिल्म पहले ब्लैक एंड व्हाइट थी और 2004 में रंगीन बनाई गई। उन्होंने 1961 में फिल्म 'गंगा-जमुना' का खुद निर्माण किया, जिसमें उनके साथ उनके छोटे भाई नसीर खान ने काम किया।
HBD ट्रेजिडी किंग: 12 भाई-बहन, 22 साल छोटी वाइफ, 50 साल सिनेमा पर राज
मुहम्मद यूसुफ से दिलीप कुमार बनने के पीछे ये थी वजह
जब हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया, तो मुहम्मद यूसुफ से अपना नाम बदलकर दिलीप कुमार कर दिया, ताकि उन्हें हिंदी फिल्मों मे ज्यादा पहचान और सफलता मिले। दिलीप कुमार ने एक्ट्रेस सायरा बानो से 11 अक्टूबर, 1966 को शादी की। शादी के वक्त दिलीप कुमार 44 साल और सायरा बानो 22 साल की थीं। उन्होंने 1980 में कुछ समय के लिए आसमां से दूसरी शादी भी की थी।
बॉलीवुड के प्रेमी जोड़ों में मशहूर है दिलीप-सायरा की जोड़ी
बॉलीवुड के प्रेमी जोड़ों की जब भी बात की जाती है, तो सायरा बानो और दिलीप कुमार का नाम जरूर आता है। दिलीप कुमार और सायरा इन दिनों बुढ़ापे की दहलीज पर हैं। दिलीप कुमार अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित हैं और सायरा उनकी एकमात्र सहारा हैं। हर कहीं दोनों एक साथ आते-जाते हैं और एक-दूसरे का सहारा बने हुए हैं। दोनों को कई पार्टियों और फिल्मी प्रीमियर के मौके पर साथ देखा जाता है। सायरा अपने खाली समय को समाजसेवा में लगाती हैं।
Kahani ko phir se dohrate hain chalo...کہانی کو پھر سے دوہراتے ہیں چلو Let's repeat our story of togetherness. pic.twitter.com/VeoM5JisUE
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) October 10, 2016
Mera wajood ye kabka bikhar gaya hota میرا وجود یہ کب کا بکھر گیا ہوتا pic.twitter.com/DBVNBo8Kb8
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) October 10, 2016
For time rolls by, keep that in mind and love...my beloved in your I find refuge: Rabindranathji Tagore. pic.twitter.com/4Yj8haYlv7
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) October 10, 2016
HBD ट्रेजिडी किंग: 12 भाई-बहन, 22 साल छोटी वाइफ, 50 साल सिनेमा पर राज
अवॉर्ड्स और सम्मान
-1980 में उन्हें मुंबई का शेरिफ घोषित किया गया और 1995 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
-दिलीप कुमार को 1983 में फिल्म 'शक्ति', 1968 में 'राम और श्याम', 1965 में 'लीडर', 1961 की 'कोहिनूर', 1958 की 'नया दौर', 1957 की 'देवदास', 1956 की 'आजाद', 1954 की 'दाग' के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से नवाजा गया।
-दिलीप कुमार को भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। -उन्हें पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से भी सम्मानित किया गया है।
-साल 2000 में दिलीप राज्यसभा सदस्य बने।
HBD ट्रेजिडी किंग: 12 भाई-बहन, 22 साल छोटी वाइफ, 50 साल सिनेमा पर राज
फिलहाल कैसी है तबियत
तबीयत खराब होने की वजह से दिलीप कुमार 6 दिसंबर को पैर में सूजन, दर्द और बुखार के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। 7 दिसंबर को दिलीप कुमार ने खुद ट्विटर के जरीए इसकी जानकारी दी थी।
उन्होंने ट्विटर पर अस्पताल की अपनी तस्वीर भी शेयर की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था 'मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं लीलावती अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुआ था। आपकी दुआएं मेरे साथ है।'
एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा था 'मेरे डॉक्टर एस. गोयल, डॉक्टर नितिन घोकले और डॉक्टर आर. शर्मा जैसे बेहतरीन डॉक्टरों की टीम मेरे साथ है। उन्होंने आगे लिखा था 'किसी ने कहा है स्वास्थ ही असली धन है। मैं आप सभी का शुक्रगुजार हूं कि आपने अपनी दुवाओं में मुझे याद रखा।'
Feeling much better now. Was admitted to Lilavati hospital for routine checkup. Your prayers are with me. pic.twitter.com/ii3nCMJG3f
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) December 7, 2016
Health is wealth said somebody. Mein aap sabhi ka mashkoor hoon ki aapne hamesha apni dua'on mein mujhe yaad rakha. pic.twitter.com/dWzxDpQiUa
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) December 7, 2016
सलमान से लेकर सनी लियोनी तक बचपन में ऐसे दिखते थे बॉलीवुड स्टार्स
VIDEO: जब वेटर बन एक परिवार को खाना Serve करने पहुंचे शाहरुख
HBD ट्रेजिडी किंग: 12 भाई-बहन, 22 साल छोटी वाइफ, 50 साल सिनेमा पर राज