फोटो गैलरी

Hindi News'Bigg Boss 10' के घर में पहले ही दिन शुरू हो गई CATFIGHT

'Bigg Boss 10' के घर में पहले ही दिन शुरू हो गई CATFIGHT

मोस्ट अवेटिड रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' 16 अक्टूबर की शाम को हो शुरू चुका है। इस 10वें सीजन में पहली बार कंटेस्टेंट्स सेलीब्रिटी के अलावा आम लोग भी हैं। 17 अक्टूबर की शाम को 'बिग बॉस' के...

'Bigg Boss 10' के घर में पहले ही दिन शुरू हो गई CATFIGHT
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 18 Oct 2016 12:34 PM
ऐप पर पढ़ें

मोस्ट अवेटिड रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' 16 अक्टूबर की शाम को हो शुरू चुका है। इस 10वें सीजन में पहली बार कंटेस्टेंट्स सेलीब्रिटी के अलावा आम लोग भी हैं। 17 अक्टूबर की शाम को 'बिग बॉस' के घर में जो कुछ हुआ उसके दिलचस्प पहलू हम आपको बताने जा रहे हैं। उससे पहले एक नजर कंटेस्टेंट्स पर-  

पढ़ें, 'बिग बॉस' के घर में पहले दिन क्या-क्या हुआ

#1. 'हुकुम की घंटी' - दिन की शरुआत के साथ सभी कंटेस्टेंट्स को हफ्ते भर की रूल बुक के बारे में बताया गया, जिसे उन्हें पूरे हफ्ते फॉलो करना है। रूल बुक के मुताबिक, एक ग्रुप 'सेलिब्रिटीज' का बना जिन्हें सेवक बनना है और अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए दूसरे ग्रुप 'आम आदमी' से रिक्वेस्ट करनी है। 

#2. बानी जे और प्रियंका जग्गा में हुई मामूली झड़प- प्रियंका ने बानी से उनकी उम्र पूछी और बानी ने उसे अनदेखा किया लेकिन प्रियंका ने इस पर उसे हिट किया। दोनों के बीच हुई खींचा तनी से दोनों एक दूसरे से दूर भाग रही थीं।

#3. मनोज और मानवीर का देसी अंदाज दिखा। 

#4. प्रियंका ने गौरव चोपड़ा को ट्रोल किया लेकिन उन्होंने बेहतर तरीके से सारे माहौल को संभाला।

#5. ओम स्वामी ने कुछ अजीब बातें की। उनकी बातों में से एक ये थी कि, 'जब मेरा जन्म हुआ जब मैं रोने की जगह बोलने लगा'। ओम स्वामी ने बताया कि उनके लिए औरतों के साथ रहना काफी मुश्किल होता है क्योंकि वो ब्रह्मचर्य का पालन कर रहे हैं।

#6. गौरव चोपड़ा और मोनालिसा को 'सेलिब्रिटीज' ग्रुप से और मनु और प्रियंका को 'आम आदमी' ग्रुप से नॉमीनेट किया गया।

#7. रूल बुक के मुताबिक, सेलिब्रिटीज (जो कि सेवक हैं) तब तक नहीं सोए जब तक उनके मास्टर्स ( जो कि आम आदमी हैं) नहीं सो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें