फोटो गैलरी

Hindi Newsarjun kapoor gets two million twitter followers

ट्विटर पर अर्जुन कपूर के फॉलोअर्स हुए 20 लाख, शेयर की PHOTO

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के ट्विटर पर 20 लाख फॉलोअर्स होने पर अर्जुन का कहना है कि वह अपने प्रशंसकों के बिना कुछ नहीं हैं। अर्जुन ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं आप सबके बिना कुछ नहीं हूं। इतने सारे...

ट्विटर पर अर्जुन कपूर के फॉलोअर्स हुए 20 लाख, शेयर की PHOTO
एजेंसीMon, 01 Feb 2016 12:14 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के ट्विटर पर 20 लाख फॉलोअर्स होने पर अर्जुन का कहना है कि वह अपने प्रशंसकों के बिना कुछ नहीं हैं।

अर्जुन ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं आप सबके बिना कुछ नहीं हूं। इतने सारे प्यार के लिए आप लोगों का धन्यवाद। मेरे सभी 20 लाख दोस्तों ने कमाल कर दिया।'

निर्माता बोनी कपूर के अभिनेता बेटे अर्जुन कपूर ने अपने प्रशंसक द्वारा बनाई गई तस्वीर भी साझा की। इसके साथ उन्होंने संदेश में लिखा, 'मेरे 20 लाख प्रशंसकों को बहुत-बहुत धन्यवाद।'

अर्जुन'खतरों के खिलाड़ी - कभी पीड़ा, कभी कीड़ा' के लिए उत्साहित हैं। इस साल वह करीना कपूर के साथ फिल्म 'की एंड का' में भी नजर आएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें