फोटो गैलरी

Hindi News'मोहनजोदड़ो' के लिए क्या रितिक ले रहे हैं 50 करोड़ की फीस!

'मोहनजोदड़ो' के लिए क्या रितिक ले रहे हैं 50 करोड़ की फीस!

रितिक की आने वाली फिल्म 'मोहनजोदड़ो' के बारे में आए दिन चौंकाने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। अब यह बात सामने आई है कि इस फिल्म में काम करने के लिए रितिक 50 करोड़ रुपए की फीस ले रहे हैं, जो फिल्म के...

'मोहनजोदड़ो' के लिए क्या रितिक ले रहे हैं 50 करोड़ की फीस!
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 24 Sep 2015 01:05 PM
ऐप पर पढ़ें

रितिक की आने वाली फिल्म 'मोहनजोदड़ो' के बारे में आए दिन चौंकाने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। अब यह बात सामने आई है कि इस फिल्म में काम करने के लिए रितिक 50 करोड़ रुपए की फीस ले रहे हैं, जो फिल्म के बजट का आधा है।

खबरों के मुताबिक, आशुतोष गोवारिकर की 'मोहनजोदड़ो' का कुल बजट 100 करोड़ है। अगर यह सच है तो यह जानना काफी मजेदार होगा कि गोवारिकर आधे बजट में सीजीआई इफैक्ट कैसे बनवाएंगे।

इससे पहले भी यह फिल्म कुछ खास वजहों से खबरों में बनी हुई थी। उनमें से एक वजह यह थी कि रितिक फिल्म में 20 फुट लंबे मगरमच्छ से लड़ते नजर आएंगे।

वहीं दूसरी खबर यह थी कि रितिक इंट्रोडक्ट्री सीन में बगैर कपड़ो के नजर आएंगे। साथ ही सुनने में यह भी आया था कि फिल्म के लिए शूट होने वाले लव मेकिंग सीन के लिए रितिक काफी पेशनेट हैं। यह सीन एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ एक गुफा में शूट किया जाएगा।

'जोधा अकबर' के बाद आशुतोष गोवारिकर के साथ रितीक की यह दूसरी फिल्म है। हाल ही में रितिक और सोनम ने 'धीरे धीरे मेरी जिंदगी में आना' गाने के रीमेक से धूम मचाई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें