फोटो गैलरी

Hindi Newsकुपात्रों के संवाद और विभीषण का अट्टहास

कुपात्रों के संवाद और विभीषण का अट्टहास

रामलीला में हम कभी बंदर की भूमिका से आगे  न बढ़ पाए। हनुमान तो क्या, जामवंत की सेना  के भालू भी न बन पाए। समुद्र में पुल बनाते समय जय श्रीराम कहते बहुत मजा आता था। रावण तभी से हमसे नाराज था।...

कुपात्रों के संवाद और विभीषण का अट्टहास
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 08 Oct 2016 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

रामलीला में हम कभी बंदर की भूमिका से आगे  न बढ़ पाए। हनुमान तो क्या, जामवंत की सेना  के भालू भी न बन पाए। समुद्र में पुल बनाते समय जय श्रीराम कहते बहुत मजा आता था। रावण तभी से हमसे नाराज था। हमारे यहां पूजा पंडाल और रामलीला मैदान अगल-बगल होते थे। कभी ऐसा नहीं हुआ कि राम ने जाकर महिषासुर का वध किया हो। लीला के पात्र चरित्र के बड़े पवित्र हुआ करते थे। सीता बना लड़का न जाने क्यों रावण से बहुत डरता था। रावण बना अभिनेता जब तक दारू न पीले, तब तक उसका रावणत्व नहीं उभरता था।

पात्रों के मेकअप रूम में तैयार होते समय मैंने एक अनोखा सीन देखा। राम व लक्ष्मण बने दोनों पात्र आपस में लड़ रहे थे। राम बोले- क्यों भइया लक्ष्मण, तुम इतने नाराज क्यों हो हमसे? लक्ष्मण बोला- तो और क्या करूं? युद्ध तो मैंने भी लड़ा, सारा श्रेय तो आप ले गए। जय श्रीलक्ष्मण कोई क्यों नहीं कहता? मैं तो हमेशा दास की तरह रहा आपके साथ, वह भी बिना पत्नी के। आप बडे़ भाई थे, सारा श्रेय ले गए। राम चिंतित हुए। फिर बोले- ठीक है। जो हुआ सो हुआ। अगले युग में तुम बड़े भाई बनना, मैं छोटा भाई। ठीक? लक्षमण मान गए। पर हुआ यह कि अगले द्वापर युग में लक्ष्मण बड़े भाई बलराम बन गए। छोटे भाई बन गए श्रीकृष्ण। जस का तस। लक्ष्मण जीवन भर रामायण की इस पॉलिटिक्स को न भूल सके। रामायण  में सीता इसीलिए श्रीराम के साथ वन में गईं कि तीन-तीन सासों को कौन झेले?

वहां रावण संतुष्ट दिखा कि उसे ठस दिमाग वाला बताकर पाकिस्तान को धमकाया जा रहा है। चारों ओर कैकेयी राज है। सत्ताधारी दशरथ की तरह मजबूर हैं। इन परिस्थितियों में एक व्यक्ति हिमगिरि के उत्तंग शिखर पर बैठा प्रलय प्रवाह देख रहा था। मुस्करा रहा था। उसका नाम विभीषण है। जैसा कि अंत में होता है, मैंने एक सपना देखा कि एक अंतरराष्ट्रीय रामलीला में मोदी को राम बनते देख, चीन के उकसाने पर नवाज शरीफ रावण बनने पर राजी हो गए। अमरीका तक चौंक गया। चीन बोला- शाबाश, दिवाली पर सारे पटाखे तुम्हें फ्री में दूंगा।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें