फोटो गैलरी

Hindi Newsदुमका कोषागर से अंतिम दिन 22.14 करोड़ की हुई निकासी

दुमका कोषागर से अंतिम दिन 22.14 करोड़ की हुई निकासी

वित्तीय वर्ष 2016-17 के अंतिम दिन 31 मार्च को दुमका कोषागार से कुल करीब 22.14 करोड़ रुपए की निकासी हुई। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग का 4 करोड़ और पथ निर्माण विभाग का करीब पौने दो करोड़ रुपए सरेंडर...

दुमका कोषागर से अंतिम दिन 22.14 करोड़ की हुई निकासी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Apr 2017 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

वित्तीय वर्ष 2016-17 के अंतिम दिन 31 मार्च को दुमका कोषागार से कुल करीब 22.14 करोड़ रुपए की निकासी हुई। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग का 4 करोड़ और पथ निर्माण विभाग का करीब पौने दो करोड़ रुपए सरेंडर हो गया। वहीं विकास मद का करीब 15 करोड़ रुपए पीएल एकाउंट में जमा हो गया है जिसे सरकार से अनुमति लेकर नए वित्तीय वर्ष में खर्च किया जाएगा। कोषागार पदाधिकारी पंकज नारायण से मिली जानकारी के मुताबिक 31 मार्च को योजना मद में कुल 9 करोड़ 43 लाख 16 हजार 454 रुपए की निकासी हुई। वहीं गैर-योजना मद से 12 करोड़ 70 लाख 92 हजार 747 रुपए की निकासी हुई। शुक्रवार को दुमका कोषागार से कुल निकासी 22 करोड़ 14 लाख 09 हजार 201 रुपए की निकासी हुई। इधर कोषागागार पदाधिकारी पंकज नारायण से मिली जानकारी के मुताबिक 1 मार्च से लेकर 31 मार्च तक दुमका कोषागार से प्लान मद में 1 अरब 18 करोड़ 36 लाख 78 हजार 02 रुपए की निकासी हुई। वहीं पूरे मार्च माह में गैर योजना मद से 75 करोड़ 88 लाख 19 हजार 978 रुपए की निकासी हुई है। इस तरह मार्च माह में योजना मद और गैर योजना मद मिला कर कुल निकासी 1 अरब 94 करोड़ 24 लाख 97 हजार 980 रुपए की निकासी हुई। इस वर्ष मार्च माह में 15 प्रतिशत से अधिक की निकासी नहीं किए जाने के सरकार के निर्देश के कारण कोषागार में वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन बहुत आपाधापी का माहौल नहीं रहा। बिल पास करने का काम सुचारूपूर्वक मार्च निबट गया। सिंचाई विभाग कोषागार पदाधिकारी पंकज नारायण ने बताया कि शिथलीकरण का आदेश आ जाने के बाद सिंचाई विभाग का करीब 2 करोड़ रूपए का विल पास हो गया। सिंचाई विभाग में मयूराक्षी नदी के तटनहर परियोजना का महत्वपूर्ण काम चल रहा है। कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि इस परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। फंड की कोई समस्या नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें