फोटो गैलरी

Hindi Newsमधुबन में माओवादियों ने पूर्व नक्सली उदय महतो का घर विस्फोटक लगाकर उड़ाया

मधुबन में माओवादियों ने पूर्व नक्सली उदय महतो का घर विस्फोटक लगाकर उड़ाया

मधुबन में माओवादियों ने पूर्व नक्सली उदय महतो का घर विस्फोटक लगाकर देर रात उड़ा दिया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। इसके पहले कई वर्ष पूर्व पीरटांड़ में नक्सलियों ने ब्लाॅक स्कूल और निर्माणाधीन केंद्र...

मधुबन में माओवादियों ने पूर्व नक्सली उदय महतो का घर विस्फोटक लगाकर उड़ाया
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 04 Nov 2016 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मधुबन में माओवादियों ने पूर्व नक्सली उदय महतो का घर विस्फोटक लगाकर देर रात उड़ा दिया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। इसके पहले कई वर्ष पूर्व पीरटांड़ में नक्सलियों ने ब्लाॅक स्कूल और निर्माणाधीन केंद्र को उड़ाने का काम किया है। इसके अलावा मधुबन में ही डोली मजदूरों के लिए बनाये जा रहे शेड को भी उड़ाया गया है। दो दिन पूर्व ही उपायुक्त ने बन रहे शेड का निरीक्षण किया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। इधर, माओवादियों की इस कार्रवाई से लोगों में दहशत है। लाल आतंक के बढ़ते दायरे पर लोगों का कहना है कि वे यहां अब सुरक्षित महसूस नहीं करते। पुलिस-प्रशासन को इस दिशा में सख्‍ती से प्रयास करना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें