निकाह से बचने के लिए प्रेमिका को जबरने जहर पिला दिया
निकाह से बचने के लिए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को सिर दर्द की दबा बताकर जहर खिला दी। घटना गुरुवार दोपहर दो बजे गिरिडीह शहर में हुई है। युवती गिरिडीह महिला कॉलेज की इंटर की छात्रा है। युवती की तबीयत...
निकाह से बचने के लिए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को सिर दर्द की दबा बताकर जहर खिला दी। घटना गुरुवार दोपहर दो बजे गिरिडीह शहर में हुई है। युवती गिरिडीह महिला कॉलेज की इंटर की छात्रा है। युवती की तबीयत खराब होने पर उसे गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने युवती को पीएमसीएच रेफर कर दिया है। गुरुवार देर रात युवती को पीएमसीए में भर्ती करवाया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि गिरिडीह गांडे की रहने वाली युवती का मधुपुर निवासी बदवा के पुत्र तनवीर के साथ चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तनवीर के फूफा का घर गांडेय में युवती के पड़ोस में है। वहीं दोनों एक दूसरे से मिले थे।
20 मार्च को गांव वालों ने दोनों मधुपुर में देखा था और उन्हें पकड़कर गांव ले आए थे। गांव में पंचायत हुई और दोनों का निकाह कराने का निर्णय लिया गया। लड़का इसके पक्ष में नहीं था। उसके पिता भी पंचायत में नहीं आ पाए थे। मौका देखकर युवक वहां से भाग निकला था।
युवती ने बताया कि गुरुवार को वो कॉलेज गयी थी। रास्ते में युवक उससे बात करने का प्रयास कर रहा था। उसके साथ दो और लड़के थे, जिसे वो नहीं पहचानती। सिर दर्द का बहाना बनाकर वो कॉलेज चली गयी। बाहर निकली तो तनवीर दोनों दोस्तों के साथ वहीं खड़ा था। उसने सिर दर्द की दवा बतार जबरन कुछ खिला दिया और वहां से चलता बना। दवा खाने के बाद युवती की तबीयत खराब होने लगी। घटना की सूचना पाकर वहां पहुंचे परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।