फोटो गैलरी

Hindi Newsनाबालिग से दुष्कर्म में रॉकी को 10 साल कैद

नाबालिग से दुष्कर्म में रॉकी को 10 साल कैद

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी नितेश कुमार उर्फ रॉकी को अदालत ने गुरुवार को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने रॉकी पर 20 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत...

नाबालिग से दुष्कर्म में रॉकी को 10 साल कैद
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 12 May 2017 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी नितेश कुमार उर्फ रॉकी को अदालत ने गुरुवार को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने रॉकी पर 20 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने सजा सुनाई। पीड़िता के पिता ने जोड़ापोखर थाना में मामले की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि 29 मार्च 2016 को रॉकी ने उनकी पुत्री के साथ ज्यादती की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें