Hindi Newsजम्मू-कश्मीर के हालात पर है गृहमंत्री की नज़र
जम्मू-कश्मीर के हालात पर है गृहमंत्री की नज़र
जम्मू एवं कश्मीर में एक पुलिस थाने पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राज्य के पुलिस प्रमुख से बात की। उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव एल.सी. गोयल से भी...

AdminएजेंसीFri, 20 Mar 2015 12:21 PM
ऐप पर पढ़ें
जम्मू एवं कश्मीर में एक पुलिस थाने पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राज्य के पुलिस प्रमुख से बात की।
उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव एल.सी. गोयल से भी स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा है।
जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले में राजबाग पुलिस थाने पर हुए आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं, जबकि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सात जवानों सहित 10 अन्य घायल हुए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर खाते में कहा गया है, "गृह मंत्री ने गृह सचिव से कठुआ में स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा है। गृह मंत्रालय जम्मू एवं कश्मीर की विभिन्न एजेंसियों के संपर्क में है।"
जम्मू एवं कश्मीर में उधमपुर संसदीय सीट से सांसद प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "कठुआ हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि। हमारा पड़ोसी अपने तौर-तरीके सुधारने के लिए तैयार नहीं है।"