फोटो गैलरी

Hindi Newsटैक्स का बोझ बर्दाश्त नहीं करेगी समिति

टैक्स का बोझ बर्दाश्त नहीं करेगी समिति

देवघर बचाओ संघर्ष समिति की केके एन स्टेडियम में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से छह फरवरी को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। यह प्रदर्शन सरकार द्वारा निगम क्षेत्र में...

टैक्स का बोझ बर्दाश्त नहीं करेगी समिति
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 23 Jan 2017 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

देवघर बचाओ संघर्ष समिति की केके एन स्टेडियम में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से छह फरवरी को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। यह प्रदर्शन सरकार द्वारा निगम क्षेत्र में बेतहाशा टैक्स वृद्धि के विरोध में किया जाएगा।

टैक्स वृद्धि के विरोध में आंदोलन की तैयारी को लेकर समिति के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी जुट गए हैं। समिति ने कहा है कि सरकार द्वारा बेतहाशा टैक्स वृद्धि को वापस नहीं लिया जाता है, संघर्ष समिति का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। संघर्ष समिति जनहित में जनता के उपर टैक्स का बोझ बर्दाश्त नहीं करेगी। आंदोलन के लिए आम जनता को गोलबंद किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष संजय मंडल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समिति का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष के लिए उदय चक्रवत्र्ती, सिद्धार्थ कश्यप एवं राज कुमार वर्मा को मनोनीत किया गया। महासचिव के लिए महेश दूबे,सचिव के लिए ललन मंडल, बिशु दास एवं मयंक राय को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष मुन्ना झा को संगठन सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। समिति ने पांच सदस्यीय सलाहकार समिति का प्रस्ताव रखा, जिसमें पूर्व विधायक देवघर कामेश्वर नाथ दास एवं शंभु चरण मिश्र को रखा गया।

बैठक में उपाध्यक्ष आशीष खवाड़े, महासचिव सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुन्ना झा, पूर्व विधायक कामेश्वर नाथ दास, सिद्धार्थ कश्यप, मयंक राय, जगदीश प्रसाद सिंह, बिशु दास, रोहित मिश्रा, उदय चक्रवत्र्ती, ललन मंडल, राज कुमार वर्मा, महेश दूबे, पंकज झा, नरेन्द्र आर्थर, आनंद केशरी, चंदन बलियासे, शंभु चरण मिश्रा, जय कुमार आदि उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी शिवम कुमार मिश्रा ने दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें