फोटो गैलरी

Hindi Newsइस सप्ताह भीषण गर्मी को रहें तैयार

इस सप्ताह भीषण गर्मी को रहें तैयार

राजधानी में इस सप्ताह भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें। सोमवार से शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।...

इस सप्ताह भीषण गर्मी को रहें तैयार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 15 Apr 2017 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी में इस सप्ताह भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें। सोमवार से शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। शुक्रवार के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिससे पहाड़ों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली , पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी बारिश दर्ज हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आसमान साफ रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। पालम में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। जबिक न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में तापमान

इलाके अधिकतम तामान

पालम 42.3

लोधी रोड 41

रिज 42

आयानगर 42

डीयू 41

जाफरपुर 41

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें