फोटो गैलरी

Hindi Newsपिस्टल सप्लाई के लिए कार के डैशबोर्ड में बनवाया खास लॉकर

पिस्टल सप्लाई के लिए कार के डैशबोर्ड में बनवाया खास लॉकर

पश्चिमी यूपी के एक गिरोह के तीन बदमाशों को दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि इन बदमाशों ने बंदूक छुपाने के लिए गाड़ी के डैशबोर्ड में खास...

पिस्टल सप्लाई के लिए कार के डैशबोर्ड में बनवाया खास लॉकर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 21 May 2016 05:23 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी यूपी के एक गिरोह के तीन बदमाशों को दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि इन बदमाशों ने बंदूक छुपाने के लिए गाड़ी के डैशबोर्ड में खास इंतजाम करवा रखे थे। पुलिस को कुल 11 अवैध पिस्टल मिली है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इनके पास से 11 पिस्तौल और एक इनोवा कार बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान हाशिम, सरून और खिलाफत के रूप में की गयी है। आरोपियों ने हथियार छिपाने के लिए कार में एक खास जगह बना रखी थी।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया की उन्हें यह हथियार सराय काले खा बस अड्डे पर सप्लाई करने थे। सभी आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं और वह से हथियार तैयार कर उसे दिल्ली में बेचने वाले हैं। पश्चिमी यूपी में इन हथियारों को 25 से 30 हज़ार में बेच जाता है। यही हथियार दिल्ली में 50000 तक बिक जाते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें