फोटो गैलरी

Hindi Newsअवैध पार्किंग करने वालों पर लगा जुर्माना

अवैध पार्किंग करने वालों पर लगा जुर्माना

अवैध पार्किंग दिल्ली की सड़कों पर जाम लगा रही है। इन अवैध वाहनों के खिलाफ शनिवार को दिल्ली भर में 75 जांच टीमों को मैदान में उतारा गया। राजस्व विभाग के विभिन्न उपायुक्त व एसडीएम की अध्यक्षता में ये...

अवैध पार्किंग करने वालों पर लगा जुर्माना
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 21 Nov 2015 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

अवैध पार्किंग दिल्ली की सड़कों पर जाम लगा रही है। इन अवैध वाहनों के खिलाफ शनिवार को दिल्ली भर में 75 जांच टीमों को मैदान में उतारा गया। राजस्व विभाग के विभिन्न उपायुक्त व एसडीएम की अध्यक्षता में ये टीमें तैनात की गई थी।

ऐसे अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों पर विभाग की तरफ से दिल्लीभर में चालान किए गए। इस पहल के सरकार के दिशा निर्देशों पर अंजाम दिया गया था।  दिल्ली भर में एक ही दिन में 1972 वाहनों की जांच की गई है और 660 वाहन जब्त किए गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इस जांच में लगे एसडीएम व तहसीलदारों को आदेश दिए गए थे कि वे अवैध पार्किंग के अतिरिक्त गलत दिशा में चलने वाले वाहनों, क्षमता से अधिक भार लेकर चलने वाले वाहन और तय क्षमता से अधिक यात्री ले जाने वालों वाहनों पर कार्यवाही करें। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस जांच को अंजाम दिया गया।

ये जांच प्रीत विहार, राजौरी गार्डन, शाहदरा, वसंत कुंज, सराय कालेखां, इंडिया गेट, चाणक्यपुरी,  कीर्ति नगर, नरेला मंडी, सिघु बार्डर, मुखर्जी नगर, हकीकत नगर, मुकरबा चौक, लिबासपुर, आजादपुर व आसपास के इलाकों में अंजाम दी गई। इस कार्यवाही में परिवहन विभाग की विभिन्न  धाराओं के उल्लंघन के मामले में संबंधित वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई।

ये पाई गई थी गड़बडि़यां
रूट उल्लंघन, लाइसेंस के बिना गाड़ी चलाना, परमिट कंडिशन का वायलेशन, अधिक पैसा वसूली, किराया चार्ट प्रदर्शित नहीं करना, कंडेक्टर के बिना वाहन चलाना, तेजी से वाहन चलाना, गाड़ी पर हेल्प लाइन व पुलिस के नंबर आदि नहीं होना।

कहां पर कितने वाहन जब्त
जिला            जांच            जब्त
उत्तर                   177            70
उत्तर पश्चिम        215            43
उत्तर पूर्व             110            28
नई दिल्ली           68              8
शाहदरा                174            47
पूर्व                       268            138
दक्षिणी                  210            74
दक्षिण पूर्व              116            31
दक्षिण पश्चिम          317            103
पश्चिमी                     287            106
मध्य                          30            12

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें