फोटो गैलरी

Hindi Newsपाइपलाइन में फंसा जल बोर्ड कर्मी, मौत

पाइपलाइन में फंसा जल बोर्ड कर्मी, मौत

विकासपुरी के दिल्ली जल बोर्ड के जल शोधन संयंत्र की पाइप में फंसने से अस्थाई कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 साल के विनय के रूप में हुई है। विनय दिवाली के दिन से लापता था। पुलिस ने गुरुवार को...

पाइपलाइन में फंसा जल बोर्ड कर्मी, मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 12 Nov 2015 10:27 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासपुरी के दिल्ली जल बोर्ड के जल शोधन संयंत्र की पाइप में फंसने से अस्थाई कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 साल के विनय के रूप में हुई है। विनय दिवाली के दिन से लापता था। पुलिस ने गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।

मृतक के छोटे भाई आकाश ने बताया कि विनय दो साल पहले अस्थाई कर्मचारी के तौर पर एक ठेकेदार के माध्यम से जल बोर्ड में ऑपरेटर के तौर पर भर्ती हुआ था। वह केशोपुर स्थित शोधन संयंत्र पर तैनात था। दिवाली के दिन भी वह काम पर गया था। दो बजे ड्यूटी खत्म होने पर जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने के लिए निकले।

संयंत्र पर विनय के कपड़े और मोबाइल पड़े मिले। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने विनय के बारे में अनभिज्ञता जताई। परिजनों ने विकासपुरी पुलिस की सहायता से आसपास के जंगल को छान मारा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

गुरुवार को परिजन पुलिस के साथ संयंत्र पहुंचे। वहां संयंत्र की पाइप काटी गई तो विनय का हाथ दिखाई दिया। फिर पाइप काटकर शव निकाला गया। मृतक की मां सीमा देवी भी बोर्ड में कर्मचारी हैं। विनय की 11 महिने पहले ही रचना नाम की युवती से शादी हुई थी।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
जरूर किसी ने हत्या कर पाइप में लाश डाली गई है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें