फोटो गैलरी

Hindi Newsआरटीओ कार्यालय में ठप रहा कामकाज

आरटीओ कार्यालय में ठप रहा कामकाज

डीलर प्वाइंट वाहन पंजीकरण के विरोध में राज्यभर के आरटीओ-एआरटीओ कार्यालयों में शनिवार को तीसरे दिन काम काज नहीं हुआ। उत्तराखंड परिवहन विभाग मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के हड़ताल पर जाने से यह नौबत आई...

आरटीओ कार्यालय में ठप रहा कामकाज
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 03 Dec 2016 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

डीलर प्वाइंट वाहन पंजीकरण के विरोध में राज्यभर के आरटीओ-एआरटीओ कार्यालयों में शनिवार को तीसरे दिन काम काज नहीं हुआ। उत्तराखंड परिवहन विभाग मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के हड़ताल पर जाने से यह नौबत आई है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन वापस होने का आदेश नहीं होता, कामकाज नहीं किया जाएगा।

हड़ताल के दौरान संघ से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी-अपनी तैनाती वाले कार्यालयों में धरना दिया। दून आरटीओ कार्यालय में हड़ताली कर्मचारी दिनभर धरने पर डटे रहे। संघ की प्रांतीय अध्यक्ष सुषमा चौधरी का कहना है कि विभाग में सभी काम धीरे-धीरे निजी हाथों में देकर निजीकरण को बढ़वा दिया जा रहा है। इससे आमजन के साथ ही भविष्य में सरकारी रोजगार पर भी संकट होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि डीलकर को लाभ देने के डीलर प्वाइंट वाहन पंजीकरण शुरू किया गया है। इससे आमजन को कोई भी फायदा नहीं होने वाला है। दून आरटीओ कार्यालय में धरना देने वालों में सुंदरलाल पांडे, यशवीर बिष्ट, विनोद चमोली, धर्मेंद्र रावत, सरिता बहुगुणा, गंगोत्री गुंज्याल, शिवानी बुंगरा, संजय पुंडीर, संजीव मिश्रा, किशन सिंह नेगी, प्रदीव मंद्रवाल, महेंद्र रावत शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें