फोटो गैलरी

Hindi Newsअब साफ रहेगा मौसम, बढ़ेगी तपिश

अब साफ रहेगा मौसम, बढ़ेगी तपिश

होली के बाद अब मौसम में तेजी से तपिश बढ़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। जिस कारण दिन में तेज धूप खिली रहेगी। हालांकि सुबह शाम का तापतान अब भी सामान्य से काफी नीचे...

अब साफ रहेगा मौसम, बढ़ेगी तपिश
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 14 Mar 2017 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

होली के बाद अब मौसम में तेजी से तपिश बढ़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। जिस कारण दिन में तेज धूप खिली रहेगी।

हालांकि सुबह शाम का तापतान अब भी सामान्य से काफी नीचे चल रहा है इस कारण सुबह शाम ठंड बनी रहेगी। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार 16 और 17 मार्च को प्रदेश में अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, इसके अलावा शेष प्रदेश में अब मौसम सामान्य बना रहेगा। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबिक न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 7 दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें