वोटों से भर देंगे झोली, टिकट मिला जो विनोद चमोली
'वोटों से भर देंगे झोली, टिकट मिला जो विनोद चमोली', और 'धर्मपुर की एक ही बोली विनोद चमोली विनोद चमोली'। इन नारों के साथ बीते 30 घंटे से मेयर विनोद चमोली समर्थक भाजपा प्रदेश कार्यालय पर चमोली के लिए...
'वोटों से भर देंगे झोली, टिकट मिला जो विनोद चमोली', और 'धर्मपुर की एक ही बोली विनोद चमोली विनोद चमोली'। इन नारों के साथ बीते 30 घंटे से मेयर विनोद चमोली समर्थक भाजपा प्रदेश कार्यालय पर चमोली के लिए धर्मपुर से टिकट की मांग को लेकर अखंड़ कीर्तन पर बैठे हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने बुधवार दिन में 11 बजे शुरू हुआ अखंड़ कीर्तन शुरू किया। टिकट मिलने तक कीर्तन जारी रखने की जिद पर अड़ते हुए कई कार्यकर्ता रात को भी प्रदेश कार्यालय में ही जमे रहे। इसके बाद गुरुवार सुबह भी फिर बसों में भरकर यहां समर्थकों का जुटान किया गया। दिन भर महिला कार्यकर्ता ढोलक, मजीरे की धुन पर चमोली के लिए नारेबाजी करते रहे। इस मौके पर रेनू कश्यप, मंजू कोटनाला, बीना नौटियाल, मीना पांडे, नीरू भट्ट के साथ ही पार्षद सतीश कश्यप, महिपाल धीमान, राजपाल पयाल, लोकेश सकलानी, गणेश बड़थ्वाल, अनंत सागर, दिनेश सती शामिल थे। इन नारों से बांधा माहौल11 को खेलेंगे होली, विनोद चमोली विनोद चमोलीधर्मपुर की एक ही बोली, विनोद चमोली, विनोद चमोली चली चली लहर चली, विनोद चमोली की लहर चली