फोटो गैलरी

Hindi Newsदून से बडियार गढ़ तक बस सेवा की मांग

दून से बडियार गढ़ तक बस सेवा की मांग

महानगर कांग्रेस के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी महेश जोशी ने कहा है कि दून से बडियार गढ़ तक जाने वाली बस सेवा लंबे समय से बंद पड़ी है। जिसके चलते क्षेत्रीय जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग सीधी बस...

दून से बडियार गढ़ तक बस सेवा की मांग
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 10 Nov 2016 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

महानगर कांग्रेस के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी महेश जोशी ने कहा है कि दून से बडियार गढ़ तक जाने वाली बस सेवा लंबे समय से बंद पड़ी है। जिसके चलते क्षेत्रीय जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग सीधी बस सेवा से वंचित हो रहे हैं। अगर बस सेवा शुरू होती है तो हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी बडियार गढ़ की जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी जोशी ने कई बार यह मुद्दा उठाया है। इस बस के चालू होने से मुख्यमंत्री की हिटो पहाड़ योजना को भी बल मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें