फोटो गैलरी

Hindi Newsडिप्टी कमांडेंट परेड में दिखा कैडेट्स का जोश

डिप्टी कमांडेंट परेड में दिखा कैडेट्स का जोश

हिम्मत वतन की हमसे है, ताकत वतन की हमसे है। इंसान के हम रखवाले। मंगलवार को आईएमए के परेड ग्राउंड में कदमताल करते युवा जेंटलमैन कैडेट्स का जोश शायद यही कह रहा था। डिप्टी कमांडेंट्स परेड में इन भावी...

डिप्टी कमांडेंट परेड में दिखा कैडेट्स का जोश
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 06 Dec 2016 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

हिम्मत वतन की हमसे है, ताकत वतन की हमसे है। इंसान के हम रखवाले। मंगलवार को आईएमए के परेड ग्राउंड में कदमताल करते युवा जेंटलमैन कैडेट्स का जोश शायद यही कह रहा था। डिप्टी कमांडेंट्स परेड में इन भावी सैन्य अफसरों को जोश देखने लायक था।

भारतीय सैन्य अकादमी में 10 दिसंबर को होने वाली पासिंग आउट परेड के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। मंगलवार को डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल मंदीप सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान 454 जेंटलमैन कैडेट्स ने पासिंग आउट परेड के पूर्वाभ्यास में कदम से कदम मिलाया। अंतिम पग भरा तो हेलीकॉप्टरों ने इन पर पुष्प वर्षा की। इस बार भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) से शनिवार को 454 कैडेट पास आउट होंगे, जिसमें 401 भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे, जबकि अन्य 53 विदेशी कैडेट हैं। इन कैडेट्स ने मंगलवार को डिप्टी कमान्डेंट परेड में कदमताल की। डिप्टी कमान्डेंट मेजर जनरल मनदीप सिंह ने कैडेट्स में जोश भरते कहा कि आपको देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिल रही है इससे बड़ा सौभाग्य नहीं है। आप अब एक ऐसी दुनिया का हिस्सा बनने वाले हैं जहां नित नई चुनौतियों से सामना होगा। मेजर जनरल सिंह ने कहा कि अच्छे आचरण व पराक्रम के साथ योद्धा की जि मेदारियां निभाएं। दुश्मन से निपटने के लिए तकनीकि रूप से भी दक्ष होने की जरूरत है। कहा कि एक सैन्य अफसर की अपने हरेक जवान के प्रति भी बड़ी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि विदेशी कैडेटों ने यहां न सिर्फ जीवनभर के लिए दोस्त बनाए हैं, बल्कि अपने देश का भी बहुत अच्छे ढंग से प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान स्कूली बच्चे भी परेड देखने पहुंचे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें