सड़क दुर्घटना में बीटेक के छात्र की मौत
शुक्रवार देर रात स्कूटी से घर लौट रहे बीटेक के छात्र की प्रेमनगर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। स्कूटी को एक पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी थी। पुलिस ने आरोपी चालक का गिरफ्तार कर लिया है।...
शुक्रवार देर रात स्कूटी से घर लौट रहे बीटेक के छात्र की प्रेमनगर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। स्कूटी को एक पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी थी। पुलिस ने आरोपी चालक का गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजेश शाह ने बताया कि राजेद्र नगर प्रेमनगर निवासी शुभम अग्रवाल पुत्र महेश अग्रवाल शुक्रवार रात करीब 12 बजे अपनी स्कूटी पर घर की ओर जा रह था। उसके साथ उसका दोस्त त्रिपुरा निवासी सूरज भी था। प्रेमनगर चौक पर उनकी स्कूटी को सामने से आ रही एक पिकअप ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को तुरंत ही प्रेमनगर अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। जबकि सौरभ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार शुभम यूआईटी में बीटेक कर रहा था। हादसे में स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक आजाद कालोनी निवासी अरुण को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है।