फोटो गैलरी

Hindi Newsपौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर कार गिरी, दो घायल

पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर कार गिरी, दो घायल

पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पौड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार पौड़ी से घुड़दौड़ी...

पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर कार गिरी, दो घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 03 Mar 2017 12:40 PM
ऐप पर पढ़ें

पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पौड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार पौड़ी से घुड़दौड़ी की तरफ जा रही एक कार खण्डयुसैंण चौकी से करीब 100 मीटर आगे सड़क से नीचे से गिर गई। कार नीचे गिरने के बाद पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों का बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। हादसे में घायल चालक रजत नेगी (22) पुत्र बलवंत नेगी और अजय कन्नौजिया (24) पुत्र ताराचन्द दोनों निवासी सर्किट हाउस पौड़ी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें