फोटो गैलरी

Hindi Newsयुवा ऊर्जा को ब्रह्मज्ञान से बदले सकारात्मक ऊर्जा में:साध्वी आस्था

युवा ऊर्जा को ब्रह्मज्ञान से बदले सकारात्मक ऊर्जा में:साध्वी आस्था

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजित श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ में साध्वी आस्था भारती ने समाज को नशाखोरी, वासना, चरित्रहीनता जैसे अवगुणों से मुक्त बनाने पर जोर दिया। परेड ग्राउंड में आयोजित...

युवा ऊर्जा को ब्रह्मज्ञान से बदले सकारात्मक ऊर्जा में:साध्वी आस्था
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 13 Nov 2016 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजित श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ में साध्वी आस्था भारती ने समाज को नशाखोरी, वासना, चरित्रहीनता जैसे अवगुणों से मुक्त बनाने पर जोर दिया। परेड ग्राउंड में आयोजित कथा में साध्वी आस्था भारती ने कहा कि आज का युवा कई अवगुणों से घिरा है। आशुतोष महाराज ने इसका समाधान सुझाया है। उनका सुझाव है कि सबसे वेगवान पड़ाव युवावस्था में ही ब्रह्मज्ञान के बांध से युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है। उन्हें नशाखोरी, वासना और चरित्रहीनता से मुक्त रखा जा सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संगीतज्ञों श्यामला भारती, सर्वज्ञा भारती, शालिनी भारती, पद्मप्रभा भारती, अभिनंदना भारती, स्वामी प्रमीतानंद, स्वामी हितेन्द्रानंद ने कैसी लगन लगाई प्रभु तुने, कैसी लगन लगाई..,ऐसी बजाई मुरली, मुरलिया जादू भरी..,गढ़वाली भजन मेरू रंग दे मन हे प्रभु जी, भक्ति का रंग मां.., आदि से खूब समां बांधा। संचालन साध्वी मणिमाला भारती ने किया। कथा का शुभारंभ खेल विभाग के अजय अग्रवाल, जीएन पंत, विजय ढौंडियाल, अनिल नेगी ने किया। कथा पंडाल में बृज की होली का दृश्य दिखाया गया। भक्तजनों ने उत्साह के साथ अबीर गुलाल खेलकर कान्हा संग होली का आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन महाआरती के साथ हुआ। इसमें केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत, पूर्व विधायक उमेश शर्मा काऊ, राकेश बत्ता, डीएस मान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें