फोटो गैलरी

Hindi Newsयमुना घाटी में भूकंप के झटके से सहमे लोग

यमुना घाटी में भूकंप के झटके से सहमे लोग

यमुना घाटी में सोमवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने घाटी में दहशत का माहौल बना दिया है। एक सप्ताह में भूकंप का यह यह चौथा झटका है। यमुना घाटी के मोरी...

यमुना घाटी में भूकंप के झटके से सहमे लोग
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 19 Dec 2016 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

यमुना घाटी में सोमवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने घाटी में दहशत का माहौल बना दिया है। एक सप्ताह में भूकंप का यह यह चौथा झटका है। यमुना घाटी के मोरी पुरोला सहित नौगांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजकर दो मिनट पर एक बार फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप आते ही लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है।इसका केंद्र पुरोला और देहरादून सीमा पर बताया जा रहा है। पहला झटका गत सोमवार को सुबह 7.51 पर आया था जिसकी तीव्रता 2.8 थी। वहीं दूसरा और तीसरा झटका बुधवार देर रात करीब 12.15 पर आया जो 3.9 की तीव्रता का था। चौथा झटका बुधवार सुबह तड़के 4.10 पर 3.4 तीव्रता का आया। इस दिन कुछ घरों में दरारें भी देखने को मिली थी। अभी लोग इन झटकों से उभरे भी नहीं थे कि सोमवार सुबह एक बार फिर भूकंप ने लोगों को सहमा दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें