फोटो गैलरी

Hindi Newsमजिस्ट्रेट के समक्ष बयान को महिला ने काटा कोतवाली में हंगामा

मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान को महिला ने काटा कोतवाली में हंगामा

: साधु समेत चार लोगों पर गैंगरेप का लगाया है आरोप : एनजीओ से जुड़ी है मयूर विहार दिल्ली की महिलाहरिद्वार। हमारे संवाददाता मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने को लेकर दिल्ली निवासी महिला ने अपने साथियों के...

मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान को महिला ने काटा कोतवाली में हंगामा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Oct 2016 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

: साधु समेत चार लोगों पर गैंगरेप का लगाया है आरोप : एनजीओ से जुड़ी है मयूर विहार दिल्ली की महिलाहरिद्वार। हमारे संवाददाता मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने को लेकर दिल्ली निवासी महिला ने अपने साथियों के साथ नगर कोतवाली में हंगामा काटा। पुलिस ने बमुश्किल महिला को शांत कराया। जिसके बाद महिला के बयान दर्ज कराए गए। बीते दिनों दिल्ली के मयूर विहार की निवासी एक महिला ने साधु समेत चार लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। महिला ने अपनी तहरीर में एक साधु को नामजद किया था। मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह पीड़ित महिला ने अपने साथियों के साथ नगर कोतवाली में हंगामा काटा। आरोप लगाया कि पुलिस लापरवाही के चलते पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा है। महिला ने कहा कि चार दिन हो चुके हैं, अभी तक मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान तक दर्ज नहीं कराए गए हैं। अपने आप को एनजीओ का चेयरपरसन बताने वाली इस महिला ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। हंगामा बढ़ता देख नगर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने महिला को शांत कराया। जिसके बाद महिला को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए पेश किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें