फोटो गैलरी

Hindi News23 की शाम से हड़ताल पर जाएंगे रोडवेज के आउटसोर्स कर्मचारी

23 की शाम से हड़ताल पर जाएंगे रोडवेज के आउटसोर्स कर्मचारी

रोडवेज में लंबे समय से नौकरी कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी संविदा पर नियुक्ति के लिए हड़ताल पर जाने को तैयार हो गए हैं। 23 नवंबर की शाम से आउटसोर्स कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की...

23 की शाम से हड़ताल पर जाएंगे रोडवेज के आउटसोर्स कर्मचारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 20 Nov 2016 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रोडवेज में लंबे समय से नौकरी कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी संविदा पर नियुक्ति के लिए हड़ताल पर जाने को तैयार हो गए हैं। 23 नवंबर की शाम से आउटसोर्स कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

आउटसोर्स कर्मचारियों की मांग पर रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बैठक रविवार दोपहर आईएसबीटी स्थित यूनियन के प्रांतीय कार्यालय में हुई। यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि बैठक में पहुंचे दून, टनकपुर और नैनीताल मंडल मंडल के पदाधिकारियों का आउटसोर्स कर्मियों की मांग पर कड़ा रुख रहा। बैठक में तय किया गया कि निगम प्रबंधन और राज्य सरकार 23 नवंबर तक इस पर फैसला नहीं लेती तो रोडवेज में आउटसोर्स से सभी पदों पर नौकरी कर रहे कर्मचारी उसी दिन शाम से कार्यबहिष्कार कर हड़ताल पर जाएंगे। बैठक में यूनियन के सरंक्षक डीएन शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, सहदेवसिंह, हरेंद्र कुमार, मुकेश वर्मा, रामअवध यादव, जमील खां, बलदेव सिंह, उदयवीर सिंह, केपी सिंह आदि पदाधिकारी शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें