फोटो गैलरी

Hindi Newsलोगों को कानून की जानकारी होना आवश्यक है: कुलदीप शर्मा

लोगों को कानून की जानकारी होना आवश्यक है: कुलदीप शर्मा

लोगों को कानून की जानकारी दिलाने के लिए जिला विधिक प्राधिकरण सक्रिय समाज कल्याण विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत ब्लॉक सभागार में विधिक व वन अधिकार अधिनियम जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।...

लोगों को कानून की जानकारी होना आवश्यक है: कुलदीप शर्मा
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 24 Nov 2016 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

लोगों को कानून की जानकारी दिलाने के लिए जिला विधिक प्राधिकरण सक्रिय समाज कल्याण विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत ब्लॉक सभागार में विधिक व वन अधिकार अधिनियम जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभागीय अधिकारियों ने समाज कल्याण ओर विधिक सेवा से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाई। ब्लॉक सभागार में आयोजित जन जागरूकता शिविर का उद्घाटन जिला विधिक प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने किया। कानून विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को कानून की जानकारी होना आवश्यक है, तभी लोग अपने अधिकारों को समझ पायेंगे। कहा कि कानून की जानकारी होने से हम अपने हक प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लोगों को पोक्सो एक्ट, भारतीय वन अधिनियम, वन्य जीव जंतु कानून आदि के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि किसी भी प्रकार के कानून की जानकारी के लिए जिला विधिक प्राधिकरण लोगों की हर संभव मदद कर रहा है। सहायक समाज कल्याण अधिकारी दीपाकंर घिल्डियाल ने लोगों को विभाग की ओर से चलाई जा रही गौरा देवी, अटल आवास, विकलांग, विधवा पेंशन योजना, किसान पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह, एडीओ मिठ्ठन लाल, खजान नेगी, रितेश, केदार सिंह राठौर, रामपाल सिंह, कृपाराम भट्ट, सीताराम नेगी, मोहन लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें