फोटो गैलरी

Hindi Newsदेहरादून में गायत्री परिवार की ओर से 51 कुंडीय महायज्ञ शुरू

देहरादून में गायत्री परिवार की ओर से 51 कुंडीय महायज्ञ शुरू

देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में 51 कुंडीय महायज्ञ शुरू हो गया है। महायज्ञ के माध्यम से बच्चों को संस्कारवान बनाने को प्रेरित किया जा रहा है। गायत्री परिवार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय आयोजन में...

देहरादून में गायत्री परिवार की ओर से 51 कुंडीय महायज्ञ शुरू
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 14 Apr 2017 03:14 PM
ऐप पर पढ़ें

देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में 51 कुंडीय महायज्ञ शुरू हो गया है। महायज्ञ के माध्यम से बच्चों को संस्कारवान बनाने को प्रेरित किया जा रहा है। गायत्री परिवार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय आयोजन में शुक्रवार को पेयजल मंत्री प्रकाश पन्त भी शामिल हुए। लोगों ने छोटे बच्चों का मुंडन, यज्ञोपवित संस्कार कराया। साथ ही हवन में आहूति डाली।

ब्रह्मवादिनी बहनों ने परिवार को सुसंस्कारित बनाने में नारियों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। बता दें कि गायत्री परिवार ट्रस्ट देहरादून की ओर से 51 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। बीते गुरुवार को पारम्परिक परिधान में 551 महिलाएं कलश यात्रा निकाली थी। वहीं रेंजर्स कालेज में आचार्य श्रीराम शर्मा के जीवन दर्शन से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई है। ट्रस्टी राधाकृष्ण सेमवाल ने बताया कि विश्व कल्याण की भावना से आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में महायज्ञ के जरिए मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग जैसे सुखी माहौल की परिकल्पना की गई है। पूरा कार्यक्रम गैर राजनैतिक, जाति, धर्म, सम्प्रदाय की भावना से ऊपर है। हर शाम को सम सामायिक विषयों पर मनीषियों व बुद्धिजीवियों का संगीतमय वातावरण में उद्बोधन होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें