फोटो गैलरी

Hindi Newsमहानगर कांग्रेस की पांच सीट पर नब्बे आवेदन

महानगर कांग्रेस की पांच सीट पर नब्बे आवेदन

कांग्रेस की दून महानगर की पांच सीट पर अभी तक नब्बे से ज्यादा लोग चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दे चुके हैं। महानगर अध्यक्ष भी दावेदार के रूप में सामने आए हैं। महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने बताया कि...

महानगर कांग्रेस की पांच सीट पर नब्बे आवेदन
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 20 Oct 2016 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस की दून महानगर की पांच सीट पर अभी तक नब्बे से ज्यादा लोग चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दे चुके हैं। महानगर अध्यक्ष भी दावेदार के रूप में सामने आए हैं।

महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने बताया कि महानगर कांग्रेस कैंट, मसूरी व रायपुर में बूथ स्तर पर लोगो को जोड़ने, कांग्रेस की नीतियों बातचीत के जरिए जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। महानगर की पांचों विधानसभाओं में अभी तक पांच सौ से अधिक छोटी-बड़ी बैठके हो चुकी है। वार्ड-बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है। वहीं खुद महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान का नाम भी दावेदारी के लिए सामने आया है। हालांकि उनका दावा किस सीट पर है इसे स्पष्ट नहीं किया गया है। कांग्रेस मीडिया प्रभारी महेश जोशी के अनुसार चुनाव लड़ने की इच्छा कार्यकर्ताओं को जोश दिखाती है। इतनी संख्या में आवेदन आना अच्छा संकेत है। उन्होंने कांग्रेस को महानगर में आने वाली पांचों विधानसभा जीतने का विश्वास है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें